बेस बांसुरी कैसे बजाएं – सही तरीका, पकड़ और रियाज़ | Base Flute Guide In Hindi

क्या आप बेस बांसुरी बजाना सीखना चाहते हैं? अगर हाँ, तो आप सही जगह आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बेस बांसुरी को सही तरह से कैसे पकड़ें, उसमें फूंक कैसे मारें, और रियाज़ कैसे करें। बेस बांसुरी बजाना थोड़ा मुश्किल ज़रूर है, लेकिन सही तरीके से सीखें तो यह बहुत आसान हो जाता है।

दोस्तों बेस बांसुरी बजाने से पहले आपको मीडियम साइज़ बांसुरी या छोटी बांसुरी बजाना आना चाहिए। अगर आपको मीडियम साइज़ बांसुरी या छोटी बांसुरी बजाना आता है, तो आप इस आर्टिकल को पढ़कर बेस बांसुरी बजाना सीख सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि हम बेस बांसुरी कैसे बजा सकते हैं।

1. सही बेस बांसुरी का चुनाव करें (Choose Right Base Bamboo Flute)

दोस्तों अगर आपने अभी तक सिर्फ C Middle बांसुरी ही बजाई है, तो मैं आपको एक सुझाव देना चाहता हूँ कि आप G Base बांसुरी खरीदें और उसे बजाने की कोशिश करें। फिर जैसे ही आपके हाथ G Base बांसुरी में जम जाएंगे, फिर आपको E Base बांसुरी बजाना चाहिए, फिर इसके बाद D Base बांसुरी बजाने की कोशिश करना चाहिए, और फिर आखिर में आपको सबसे बड़ी C Base बांसुरी उसे बजाने की कोशिश करना चाहिए।

यह इसलिए क्योंकि अगर आपको G Base बांसुरी बजाना आ जाता है, तो आप G#, A, A#, B Base बांसुरी आसानी से बजा लेंगे। ठीक इसी तरह अगर आपको E Base बांसुरी बजाना आ जाता है, तो आप F, F# और बाकी सभी ऊपर के स्केल वाली बांसुरी भी आसानी से बजा लेंगे। तो इस तरह आप ऊपर दिए गए पैटर्न को फॉलो करके सभी बेस बांसुरी को बजाना सीख सकते हैं।

2. बेस बांसुरी में फूंक कैसे मारें (How To Blow On Base Flute)

तो चलिए सबसे पहले हम जानते हैं कि हम बेस बांसुरी में सही तरह से फूंक कैसे मार सकते हैं। दोस्तों सबसे पहले आपको बेस बांसुरी के ब्लोइंग होल को अच्छे से अपने लोअर लिप के मिडिल पोरशन पर रखना है। फिर इसके बाद आपको एकदम बारीक फूंक मारने की कोशिश करना है और ध्यान रहे आपको सभी होल को खुला रखकर फूंक मारना है।

अगर आप ज़्यादा समय तक बेस बांसुरी पर फूंक नहीं मार पा रहे हैं, तो कोई बात नहीं — ऐसा सभी के साथ शुरू में होता है। आपको बस रियाज़ करते चले जाना है और फिर धीरे-धीरे आपकी फूंक मारने की क्षमता बढ़ती जाएगी। और अगर काफी समय तक आपकी क्षमता नहीं बढ़ती है, तो आपको योगा की कुछ ब्रीथिंग एक्सरसाइज करना चाहिए — उससे आपको जरूर फायदा मिलेगा।

3. बेस बांसुरी को सही तरह से कैसे पकड़ें (How To Properly Hold Base Flute)

अब बारी आती है बेस बांसुरी को सही से होल्ड करने की। नीचे दिए गए तरीके को ध्यान से पढ़ें:

  • बांसुरी के पहले होल को अपने लेफ्ट हैंड की इंडेक्स फिंगर के मिडिल पोरशन से कवर करें।
  • दूसरे होल को अपने लेफ्ट हैंड की मिडिल फिंगर के मिडिल पोरशन से कवर करें।
  • तीसरे होल को अपने लेफ्ट हैंड की रिंग फिंगर के ऊपर के पोरशन से कवर करें।
  • चौथे होल को अपने राइट हैंड की इंडेक्स फिंगर के ऊपर के पोरशन से कवर करें।
  • पांचवें होल को अपने राइट हैंड की मिडिल फिंगर के मिडिल पोरशन से कवर करें।
  • छठे होल को अपने राइट हैंड की रिंग फिंगर के मिडिल पोरशन से कवर करें।

शुरू में आपको बांसुरी के होल को कवर करने में काफी दिक्कत होगी, लेकिन धीरे-धीरे आपकी उंगलियाँ स्ट्रेच हो जाएंगी और आप आसानी से बेस बांसुरी बजाने लगेंगे।

4. बेस बांसुरी पर रियाज़ कैसे करें (How To Do Practice On Base Flute)

दोस्तों जब आप बेस बांसुरी पर अच्छे से ब्लोइंग करने लगेंगे, तब आपको अच्छे से बांसुरी पर फिंगर रखने की कोशिश करना है। शुरुवात में आपको Pa (पंचम स्वर) बजाने में दिक्कत हो सकती है। तो शुरुआत में आप Pa को avoid कर सकते हैं, लेकिन बाद में जब आपके सभी सुर अच्छे हो जाएं, तो आपको Pa का रियाज़ अच्छे से करना होगा।

याद रखें — आपको बेस बांसुरी अपनी फिंगर के ऊपर वाले पोरशन से नहीं बजानी है जैसा कि आप मिडिल बांसुरी पर करते हैं। आपको ऊपर दिए गए तरीके से ही बांसुरी को होल्ड करना और बजाना है।

संक्षेप में (Full Information In Short)

चलिए अब इस आर्टिकल को संक्षेप में समझ लेते हैं:

  • सबसे पहले G Base बांसुरी से शुरुआत करें, फिर E Base, D Base और अंत में C Base बांसुरी बजाएं।
  • बेस बांसुरी में जितनी पतली फूंक मारेंगे, उतना ही बेहतर आवाज़ आएगी।
  • बाएं हाथ की उंगलियों से ऊपर के तीन होल और दाएं हाथ की उंगलियों से नीचे के तीन होल कवर करें।
  • नियमित रियाज़ ही बेस बांसुरी में महारत हासिल करने का एकमात्र तरीका है।

Conclusion

तो इस तरह आप बेस बांसुरी को बजा सकते हैं और इसकी प्रैक्टिस कर सकते हैं। मुझे यकीन है कि आप इस आर्टिकल को पढ़कर सही बेस बांसुरी लेंगे और उसे अच्छे से बजाने की कोशिश करेंगे।

अगर आप चाहते हैं कि हम Carnatic Flute, Western Flute या Bansuri से जुड़ी और जानकारी लाएं, तो हमें कमेंट करके बताएं। आप किसी भी आर्टिकल की रिक्वेस्ट हमें admin@flutenotes.in पर मेल करके भी कर सकते हैं।

प्लीज इस आर्टिकल को उन लोगों के साथ ज़रूर शेयर करें जिन्होंने अभी-अभी बेस बांसुरी ली है या जो बेस बांसुरी बजाना सीखना चाहते हैं। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top